बालोतरा जिले के मंडापुरा गांव में दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों की सीवरेज के गंदे पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। एक साथ तीन बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Source: https://www.amarujala.com/rajasthan/balotra/tragic-incident-in-balotras-mandapura-three-young-children-drown-in-a-deep-sewage-pit-mourning-grips-the-entire-village-balotra-news-c-1-1-noi1407-4377062-2026-06-09