Peddi Box Office Collection: राम चरण की मच अवेटेड फिल्म ‘पेद्दी’ 4 जून को रिलीज हो चुकी है। जानिए फिल्म ने आज मंगलवार को छठे दिन कितना कलेक्शन किया है।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

राम चरण और जान्हवी की फिल्म ‘पेद्दी’ काफी चर्चाओं में है। जहां एक तरफ फिल्म में जान्हवी के किरदार को लेकर बवाल मचा हुआ है, तो वहीं दूसरी ओर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। जानिए आज मंगलवार को फिल्म ने कितनी कमाई की है।

फिल्म का शुरुआती कलेक्शन ‘पेद्दी’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले दिन ही 51 करोड़ी की ऑपनिंग कर ली थी। जानिए फिल्म की हर दिन की कमाई।

ऑपनिंग डे पर ‘पेद्दी’ ने 51 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया।

दूसरे दिन फिल्म ने 26.90 करोड़ की कमाई की।

तीसरे दिन ‘पेद्दी’ ने 29.10 करोड़ का कलेक्शन किया।

चौथे दिन रविवार को फिल्म ने 32.15 करोड़ की कमाई की।

पांचवें दिन सोमवार को ‘पेद्दी’ ने 12.05 करोड़ का कलेक्शन किया।

‘पेद्दी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बीते पांच दिनों के मुकाबले आज मंगलवार को ‘पेद्दी’ की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने आज मंगलवार के दिन 6.67 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 176.37 करोड़ का हो गया है। ये भी पढ़ें- जब आशा पारेख ने डायरेक्टर को दिया करारा जवाब, पूछा- 'आपकी बेटी ऐसे कपड़े पहनती तो अच्छा लगता?'

4 जून को रिलीज हो गई है ‘पेद्दी’ राम चरण चार जून को रिलीज हुई 'पेद्दी' में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वह एक ऐसे गांव के व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जो एक स्पोर्ट्स स्टार होने के साथ-साथ एक कम्युनिटी लीडर भी है। इसमें जान्हवी कपूर, बोमन ईरानी, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Source: https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/south-cinema/ram-charan-peddi-box-office-collection-day-6-earning-and-reports-2026-06-09