खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को पंजाब और हरियाणा में कई ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी पाकिस्तान स्थित आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़े तीन आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क केसों के सिलसिले में की गई है। एनआईए की टीमों ने दोनों राज्यों के नौ जिलों में स्थित 18 ठिकानों पर समन्वित तलाशी अभियान चलाया। केस से जुड़ी कई तरह की प्रासंगिक जानकारी जुटाने के लिए लोगों से पूछताछ की गई। इस दौरान एनआईए ने कई डिजिटल उपकरण और दस्तावेज बरामद किए हैं। तीनों ही मामलों में विभिन्न संचार नेटवर्क और वित्तीय लेनदेन के पुख्ता सबूत भी जांच एजेंसी के हाथ लगे हैं।
Source: https://www.amarujala.com/india-news/raids-conducted-in-three-terror-gangster-cases-linked-to-pakistan-based-terrorist-shahzad-nia-teams-visited-1-2026-06-09