मथुरा के बांके बिहारी मंदिर के पास एक बड़ा हादसा हुआ, जहां बंदरों के भार से एक निजी मकान का छज्जा गिर गया. इस घटना में 4 से 6 श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. मंदिर क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Source: https://ndtv.in/india/accident-near-banke-bihari-temple-mathura-house-balcony-collapses-several-devotees-injured-11612874#publisher=newsstand