खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

शिवसेना के मंत्रियों ने मंगलवार को असंतोष व्यक्त किया। दरअसल, मंत्रियों का आरोप हैं कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के में हुए उद्घाटन समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया है। यह जानकारी सूत्रों के अनुसार हैं।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कैबिनेट बैठक के दौरान उन्हें बताया कि उन्होंने इस चूक की जांच के आदेश दिए हैं। फडणवीस ने 6 जून को, योद्धा राजा के 1674 में हुए राज्याभिषेक की 352वीं वर्षगांठ पर प्रतिमा का अनावरण किया।

मुख्यमंत्री ने जांच का दिया आदेश सूत्रों के अनुसार, शिवसेना के मंत्री संजय शिरसात, शंभूराज देसाई और प्रताप सरनाइक ने मंत्रिमंडल की बैठक शुरू होते ही इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने आगे बताया कि फडणवीस ने कहा कि जब वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि शिंदे और पवार को आमंत्रित नहीं किया गया था और उन्होंने जांच के आदेश दिए। बता दें कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा हैं।

Source: https://www.amarujala.com/india-news/allegations-of-the-deputy-chief-minister-being-sidelined-at-the-navi-mumbai-airport-event-cm-fadnavis-orders-2026-06-09