उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में इन दिनों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है. भारी भीड़ के कारण हालात इस कदर चुनौतीपूर्ण हो गए हैं कि धाम की ओर जाने वाले हाईवे पर भी रह-रहकर लंबा जाम लग रहा है. इस अत्यधिक दबाव के बीच, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ नियंत्रण के लिए तैनात पुलिस के जवानों को दिन-रात भारी मशक्कत करनी पड़ रही है.

Source: https://ndtv.in/uttarakhand-news/kedarnath-dham-huge-crowds-of-pilgrims-risisig-day-by-day-police-are-having-to-put-in-immense-effort-to-manage-the-situation-11592277#publisher=newsstand