खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल सबाह से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में बदलती सुरक्षा स्थिति पर विचार-विमर्श किया।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री ने तनाव बढ़ने पर गहरी चिंता व्यक्त की। इसके साथ ही कुवैत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर हमलों की भारत की ओर से कड़ी निंदा दोहराई। प्रधानमंत्री ने शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए तनाव कम करने, संवाद और कूटनीति का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने कुवैत में रहने वाले विशाल भारतीय समुदाय की निरंतर भलाई और सुरक्षा पर व्यक्तिगत ध्यान देने के लिए महामहिम अमीर को धन्यवाद दिया।

Source: https://www.amarujala.com/india-news/prime-minister-narendra-modi-spoke-with-the-emir-of-kuwait-discussed-the-ongoing-crisis-in-west-asia-2026-06-09