बीजेपी ने मध्य प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट को राज्यसभा उम्मीदवार बनाकर एक बड़ा राजनीतिक और सांस्कृतिक दांव खेला है. धार्मिक प्रतीकवाद और अति पिछड़ा वर्ग (EBC) को साधने की इस रणनीति का सीधा असर मध्य प्रदेश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की करीब 160 नदी-आधारित सीटों पर पड़ेगा, जहां 2027 में चुनाव होने हैं. ओरछा के रामराजा दरबार और संघ की पृष्ठभूमि से आने वाले महेश केवट की यह उम्मीदवारी विपक्ष के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है.
Source: https://ndtv.in/madhya-pradesh-chhattisgarh/bjp-rajya-sabha-candidate-mahesh-kevat-target-up-election-seats-11611060#publisher=newsstand